Samagra ID e-KYC: समग्र आईडी मध्यप्रदेश के निवासियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके माध्यम से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। समग्र आईडी एक 9 अंकों की विशिष्ट संख्या होती है, जो प्रत्येक मध्यप्रदेश के नागरिक या परिवार को प्रदान की जाती है।
जिन नागरिकों ने पहले समग्र आईडी के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनका समग्र आईडी अभी आधार से लिंक नहीं हुआ है, उनके लिए Samagra ID e-KYC प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। इस लेख में हम विस्तारपूर्वक बताएंगे कि उम्मीदवार Samagra ID e-KYC कैसे कर सकते हैं और इसे पूरा करने के क्या आवश्यक कदम हैं।
Samagra ID e-KYC कैसे करें? जानें पूरी विधि
Samagra ID का e-KYC करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://samagra.gov.in/ पर जाएं। इसके बाद होमपेज खुल जाएगा।
2. होमपेज पर विभिन्न विकल्प दिखाई देंगे। इसमें से “अपडेट समग्र प्रोफाइल” पर क्लिक करें और फिर “e-KYC करें” विकल्प चुनें।

3. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपसे समग्र आईडी दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
4. अपनी समग्र आईडी दर्ज करें, कैप्चा सही से भरें और फिर “खोजें” बटन पर क्लिक करें।

5. इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
6. आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन-टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा, जिसे निर्धारित बॉक्स में दर्ज करें।
7. OTP दर्ज करने के बाद, आपकी समग्र कार्ड से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी, जैसे:
- Samagra ID
- Name
- Gender
- Address
8. नीचे दिए गए विकल्प में पूछा जाएगा – “क्या आपके पास मध्यप्रदेश में कृषि के लिए योग्य भूमि है?”
यदि आपके पास भूमि है तो Yes चुनें और आवश्यक भूमि संबंधी सभी जानकारी भरें। फिर Next बटन पर क्लिक करें।
9. इसके बाद KYC पेज खुलेगा, जहाँ आपको दो विकल्प दिखेंगे:

- आधार कार्ड
- वर्चुअल आईडी (VID)
इनमें से किसी एक विकल्प को चुनकर अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी करें।
Aadhar से Samagra ID e-KYC करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधार के विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद आपको दो विकल्प दिखाई देंगे – OTP (वन-टाइम पासवर्ड), बायोमैट्रिक।
- यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है, तो आप OTP विकल्प को चुनें। फिर अपना आधार नंबर दर्ज करें और “Send OTP” बटन पर क्लिक करें।

- आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे संबंधित बॉक्स में सही तरीके से भरें और फिर “Accept” बटन पर क्लिक करें।
अगर किसी नागरिक का मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो वह बायोमैट्रिक विकल्प का चयन करके अपना Samagra ID e-KYC पूरी कर सकता है।
आधार ई-केवाईसी के लिए आवश्यक निर्देश
- आधार ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू करने से पहले आपके मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP (वन-टाइम पासवर्ड) के माध्यम से आपकी पहचान प्रमाणित की जाएगी।
- यह OTP आपके द्वारा दर्ज किया गया मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
- प्रमाणीकरण सफलतापूर्वक होने के बाद ही आपको आधार ई-केवाईसी प्रक्रिया आगे बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी।
Samagra ID e-KYC की प्रक्रिया के संपन्न हो जाने के बाद आप ई-केवायसी और डीबीटी की स्थिति जानें लिंक पर क्लिक करें, और अपनी समग्र आईडी को दर्ज करके अपनी केवायसी की स्थिति को जान सकते हैं. |
FAQ
प्रश्न 1: समग्र आईडी क्या है?
उत्तर: समग्र आईडी मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को दी जाने वाली एक विशिष्ट पहचान संख्या है, जिसके माध्यम से नागरिक विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। यह परिवार और व्यक्तिगत स्तर पर जारी की जाती है।
प्रश्न 2: समग्र आईडी का उपयोग कहाँ होता है?
उत्तर: समग्र आईडी का उपयोग सरकारी योजनाओं में आवेदन, छात्रवृत्ति, पेंशन, राशन कार्ड, बीपीएल सूची, और अन्य कल्याणकारी सेवाओं में पात्रता प्रमाण के लिए किया जाता है।
प्रश्न 4: समग्र आईडी कैसे प्राप्त करें?
उत्तर: समग्र आईडी प्राप्त करने के लिए नागरिक अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र, पंचायत भवन या नगरपालिका कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, इसे samagra.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन भी जनरेट किया जा सकता है।
प्रश्न 5: क्या Samagra ID अपडेट की जा सकती है?
उत्तर: हाँ, यदि परिवार के सदस्य में कोई बदलाव हो (जन्म, मृत्यु, विवाह आदि), तो समग्र आईडी में जानकारी ऑनलाइन पोर्टल या नजदीकी CSC/Lok Seva Kendra के माध्यम से अपडेट की जा सकती है।